एक्सप्लोरर

Government Scheme: किसानों के खाते में ट्रांसफर होगा बारिश से बर्बाद हुई रबी फसल का इनपुट अनुदान...20 अप्रैल तक कर दें आवेदन!

रबी सीजन में हुई बेमौसम बारिश से बिहार के 6 जिलों में फसलों को काफी नुकसान हुआ है. इसकी भरपाई के लिए किसानों के खाते में कृषि इनपुट अनुदान ट्रांसफर होगा. सरकार ने 20 अप्रैल तक आवेदन मांगे हैं.

Krishi Input Anudaan Yojana: इस साल फरवरी में अचानक तापमान बढ़ने से कई फसलों की उत्पादकता प्रभावित हुई है. इसी के विपरीत मार्च में पड़ी बेमौसम बारिश ने किसानों की बची-कुची उम्मीदें भी छीन लीं. उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में बरसे बादलों ने रबी फसलों में काफी नुकसान हुआ है. बिहार सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस बारिश ने बिहार के 6 जिलों के 299 पंचायतों में 33% से ज्यादा फसलें प्रभावित हुई हैं. इन नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए एक बार फिर कृषि अनपुट अनुदान योजना के तहत आवेदन मांगे गए हैं. जिन किसानों की फसलों में बारिश, आंधी, तूफान, ओलावृष्टि की वजह से नुकसान हुआ है वो बिहार डीबीटी पोर्टल पर 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं.

कितनी है अनुदान की रकम

बिहार कृषि विभाग ने नोटिफिकेशन जारी करके बताया है कि कृषि इनपुट अनुदान योजना सिर्फ किसान परिवारों के लिए मान्य रहेगी. इस स्कीम के तहत असिंचित इलाकों की फसलों में हुए नुकसान के लिए 8.500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान दिया जाएगा.

सिंचित इलाकों की रबी फसलों में हुए नुकसान के लिए 17,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान देय होगा. गन्ना जैसी बहुवर्षीय फसलों में हुए नुकसान के लिए 22,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से अनुदान का प्रावधान है.

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह अनुदान सिर्फ रबी सीजन 2022-23 में हुए अधिकतम 2 हेक्टेयर फसल नुकसान के लिए दिया जाएगा. इसमें सिंचित इलाकों के लिए न्यूनतम अनुदान की रकम 1000 रुपये, असिंचित इलाकों के लिए 2,000 रुपये और बहुवर्षीय फसल के लिए 2,500 रुपये निर्धारित की गई है. 

इन किसानों को मिलेगा लाभ

रबी फसल सीजन 2022-23 में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और तूफान झेलने वाले 6 जिलों के पंजीकृत रैयत और गैर-रैयत किसान कृषि इनपुट अनुदान योजना का लाभ ले सकते हैं. इन जिलों में गया, पूर्वी चम्पारण, सीतामढ़ी, शिवहर, रोहतास और मुजफ्फरपुर का नाम शामिल है.

सभी रैयत किसान या किसान परिवारों को आवेदन के साथ साल 2021-22 के लिए एलपीसी या लगान रसीद और गैर-रैयत किसानों को स्वघोषित घोषणा पत्र भी देना होगा. ये दस्तावेज वार्ड सदस्य या कृषि समन्वयक से प्रमाणित होना चाहिए.

कहां करें आवेदन

यदि आप भी बिहार के किसान हैं. चालू रबी सीजन में रबी फसलों में नुकसान हुआ है तो बिहार कृषि विभाग के ऑफिशियल पोर्टल Government of Bihar पर DBT in Agriculture के ऑप्शन पर क्लिक करके डायरेक्ट आवेदन कर सकते हैं.

ध्यान रखें कि बिहार डीबीटी पोर्टल पर आवेदन करने के लिए किसान को अपने 13 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर भी दर्ज करना होगा. इस पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल से चालू होगी और 20 अप्रैल 2023 तक किसान आवेदन कर पाएंगे. 

यह भी पढ़ें:- बिहार की शान 'मर्चा धान' को मिल गया जीआई टैग...किसानों की इनकम बढ़ाने में इन जीआई टैग उत्पादों का है मेन रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश में पशुओं की सेहत के लिए अपनाएं ये टिप्स
बारिश में गाय-भैंस की सेहत के लिए अपनाएं ये टिप्स
IMD का ताजा अपडेट, बारिश देखकर बदलें खाद और सिंचाई का शेड्यूल
IMD का ताजा अपडेट, बारिश देखकर बदलें खाद और सिंचाई का शेड्यूल
खेत में लगा सोलर पंप खराब हो गया, कौन उठाएगा रिपेयरिंग का खर्च?
खेत में लगा सोलर पंप खराब हो गया, कौन उठाएगा रिपेयरिंग का खर्च?
घर की बालकनी में उगाएं टमाटर, बाजार से नहीं खरीदने पड़ेंगे
घर की बालकनी में उगाएं टमाटर, बाजार से नहीं खरीदने पड़ेंगे

वीडियोज

Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
घर पर हमले के बाद छलका शाकिब अल हसन का दर्द, कहा- 'बांग्लादेश तभी लौटूंगा जब...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget