एक्सप्लोरर

खेती में नहीं मिल रहा सही पैसा तो 35% की छूट पर लगाएं Food Processing Unit, यहां करें आवेदन

PM Suksham Khadya Udyog Unnayan Yojana: इस योजना से ग्रामीणों के लिये रोजगार के अवसर खुलेंगे और उद्यमी किसानों को खेती के साथ-साथ आमदनी का दूसरा साधन मिलेगा.

Subsidy For Food Processing Unit: अक्सर देखा जाता है कि किसानों को बाजार में उनकी उपज का सही भाव नहीं मिल पाता, जिससे कम मुनाफे में ही उन्हें फसल बेचनी पड़ जाती है. इसी मजबूरी के दौर से किसानों को बाहर निकालकर आत्मनिर्भर बनने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है. कोरोना महामारी के समय से ही भारत सरकार ने किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिये 'प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना' शुरु की है, जिसमें किसानों और युवाओंं को फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिये आर्थिक अनुदान दिया जा रहा है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य रोजगार की तलाश में गांव से शहरों को पलायन करने वाले किसानों और युवाओं को उद्यमिता यानी Entrepreneurship के लिये प्रोत्साहित करना है. इससे ग्रामीणों के लिये रोजगार के अवसर खुलेंगे और उन्हें खेती के साथ-साथ आमदनी का दूसरा साधन मिलेगा.

सरकार देगी आर्थिक अनुदान
रिपोर्ट्स की मानें तो प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा मिलकर आर्थिक प्रोत्साहन दिया जायेगा. इसमें सहायता की राशि का 60% केंद्र सरकार द्वारा और बाकी 40% हिस्सा राज्य सरकारों द्वारा वहन किया जायेगा. केंद्र सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना को साल 2024-25 तक के लिये चलाया गया है, जिसमें फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिये 35% सब्सिड़ी का प्रावधान है.

योजना की पात्रता
वैसे तो प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से देश का हर नागरिक, किसान और युवा जुड़ सकता है, लेकिन केंद्र सरकार ने लाभार्थियों के लिये कुछ मानदंड़ तय किये हैं.

  • योजना के आवदनकर्ता किसान और युवाओं के पास भारत की स्थाई नागरिकता होनी चाहिये.
  • योजना से लाभ लेने के लिये आवेदनकर्ता की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिये.
  • फूड़ प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिये परिवार के एक ही सदस्य को आर्थिक सहायता मिलेगी.

ऐसे करें आवेदन
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से आर्थिक लाभ लेने के लिये योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmfme.mofpi.gov.in/pmfme/ पर जाकर आवेदन सकते हैं. इसके लिये कुछ जरूरी दस्तावेजों की भी जरूरत होती है. फॉर्म भरते समय ये दस्तावेज भी तैयार रखें.

  • आवेदनकर्ता का आधार कार्ड
  • स्थायी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर 

आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया
सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmfme.mofpi.gov.in/pmfme/ पर क्लिक करें.
होमपेज खुलते ही Online Registration के ऑप्शन पर क्लिक करें और नया पेज खुलते ही Sign Up पर क्लिक करें.
Sign Up करने के बाद Online Form खुल जायेगा, जिसमें आवेदनकर्ता की जानकारी मांगी जाती  है.
इस ऑनलाइन फॉर्म को ठीक प्रकार से भरें और Register बटन पे किलक कर दें.
अब इस योजना का लाभ लेने के लिये आपका रजिस्ट्रेशन हो चुका है.
पोर्टल पर Online Registration के बाद  Login करें और Select Beneficiary Type यानी लाभार्थी के प्रकार का चुनाव करें,
इसके बाद पोर्टल पर अपना User ID और Password दर्ज करायें और Submit बटन पर क्लिक करें.
नया वेबपेज खुलते ही Apply Now बटन पे क्लिक करें, जिसके बाद आवेदन फार्म स्क्रीन पर खुल जायेगा.
आवदन फॉर्म में सभी जानकारियों के साथ जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करें और Submit बटन पर क्लिक करें.

जरूरी सूचना
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से जुड़ने में समस्या आ रही है तो अपने नजदीकी ई-मित्र सेंटर पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Food Processing: इस तरीके से फसल बेचेंगे किसान, तो मिलेंगे दोगुने दाम, जानें क्या है खेती की 'पैसा डबल तकनीक'

Farming Techniques: ये हैं खेती-किसानी में क्रांति लाने वाली 5 आधुनिक तकनीक, इन्हें अपनाकर बनें स्मार्ट किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pomegranate Farming: जैविक उत्पाद से अनार की खेती, आधी लागत में होगा दोगुना मुनाफा
जैविक उत्पाद से अनार की खेती, आधी लागत में होगा दोगुना मुनाफा
PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
पीएम किसान की 24वीं किस्त से 10 लाख किसान बाहर! कहीं आपका नाम तो नहीं?
Agriculture Machinery: देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
देश में कितना बड़ा है कृषि यंत्रों का कारोबार, हर साल कितनी होती है इससे कमाई?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?
क्या खाली ट्रैक्टर का भी नहीं लगता टोल, क्या हैं किसानों के लिए नियम?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget