एक्सप्लोरर

Mango Farming: इस किस्म के आम की होती है सबसे ज्यादा डिमांड, अच्छा मुनाफा कमाते हैं किसान

Mango Farming: वैसे तो आम की कई वैरायटी होती है, लेकिन एक वैरायटी की डिमांड देश ही नहीं विदेशों में भी काफी रहती है. इसकी खेती कर किसान हर साल लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं.

गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोग आम खाना शुरू कर देते हैं, लोगों को आम का इंतजार पूरे साल रहता है. उन्हें इस फल को खाना इतना पसंद होता है कि बाजार में इसकी हर साल काफी डिमांड देखी जाती है. इसकी खेती कर किसान लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं. वैसे तो बाजार में कई वैरायटी के आम उपलब्ध होते हैं, लेकिन इन दिनों एक ऐसी वैरायटी आम की है, जिसकी डिमांड बाजार में बहुत ज्यादा बढ़ गई है. हम बात कर रहे हैं गुजरात के वलसाड का हापुस आम यानी अल्फांसो आम की.

अल्फांसो आम की डिमांड 

इस आम की डिमांड पूरे भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी रहती है. विदेश में डिमांड होने की वजह से किसानों को अच्छा खासा मुनाफा कमाने को मिलता है. यह आम इतना स्वादिष्ट होता है कि इंसान खाते-खाते थकता ही नहीं है. जानकारी के मुताबिक हापुस आम के अंदर एंजाइम का कंबीनेशन होता है, जो इसके स्वाद को बढ़ाने में मदद करता है. खाने में स्वादिष्ट होने की वजह से लोग हापुस आम की काफी डिमांड करते हैं. वहीं अधिक डिमांड होने की वजह से आम के उत्पादन में भी बढ़ोतरी देखी गई है. इसके लिए पेड़ों की संख्या भी बढ़ती जा रही है.

अल्फांसो आम की खेती

बता दें कि हापुस आम को पकाने की एक हफ्ते के अंदर अंदर खाना चाहिए, अगर आप एक हफ्ते में पके हुए आम को खा लेते हैं, तो यह स्वादिष्ट लगते हैं. जब आम एक हफ्ते पुराना हो जाता है, तो इसका स्वाद कम होने लगता है. बात करें अल्फांसो आम की कीमत की तो इस साल यानी 2024 में इसकी कीमत 1200 से 1500 रुपए हो गई है. अधिक कीमत होने की वजह से हर साल किसानों को तगड़ा मुनाफा होता है. इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है. ऐसे में अगर आप भी आम की खेती करना चाहते हैं, तो हापुस आम की खेती कर सकते हैं. इससे आपको अधिक मुनाफा होगा. अल्फांसो आम की खेती अधिकतर महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक जैसे राज्यों में की जाती है.

हापुस आम का उपयोग

यह आम आकार में अंडाकार होता है और इसका रंग गहरा पीला होता है. अल्फांसो आम सेहत के लिहाज से भी काफी लाभदायक माना गया है, इसमें विटामिन ए, सी और ई का अच्छा स्रोत पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, हृदय और कैंसर जैसी बीमारी से बचाता है. कुछ लोग हापुस आम का उपयोग आम पन्ना, आम रस, आम का हलवा, आम की बर्फी और आम का जूस जैसी चीजों को बनाने के लिए करते हैं. यही नहीं कुछ लोग इस आम का इस्तेमाल चिकन करी, मछली करी और बाकी सब्जियों में भी करते हैं.

यह भी पढ़ें- Chinese Litchi: चाइनीज लीची की खेती कर रही किसानों को मालामाल, जानें कैसे होती है पैदावार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गमले में कैसे उगा सकते हैं हल्दी, बाजार से लाने की टेंशन खत्म
गमले में कैसे उगा सकते हैं हल्दी, बाजार से लाने की टेंशन खत्म

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget