एक्सप्लोरर

Chinese Litchi: चाइनीज लीची की खेती कर रही किसानों को मालामाल, जानें कैसे होती है पैदावार

Chinese Litchi: चाइनीज लीची की खेती एक लाभदायक व्यवसाय है, जिसे कर किसान हर साल लाखों का मुनाफा कमा सकता है. चाइनीज लीची की बाजार में काफी डिमांड रहती है, इससे इसके दाम भी काफी ज्यादा रहते हैं.

अधिकतर किसान ऐसी खेती करना पसंद करते हैं, जिसमें उन्हें कम लागत पर अधिक मुनाफा हो. ऐसे में कई किसान कंफ्यूज रहते हैं, कि उनके लिए कौन सी खेती करना सही रहेगा. अगर आप भी इस बात को लेकर कन्फ्यूजन है, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको बताएंगे चाइनीज लीची के बारे में, जिसकी खेती कर किसान हर साल लाखों का मुनाफा कमा सकता है.

चाइनीज लीची की खेती

चाइनीज लीची को लाल लीची के नाम से भी जाना जाता है. यह भारत में काफी पसंद की जाने वाली चीज है. चाइनीज लीची की भारत ही नहीं विदेशों में भी काफी डिमांड रहती है. ज्यादा डिमांड होने की वजह से इसकी कीमत भी अच्छी खासी होती है. किसानों को इसकी खेती कर हर साल काफी मुनाफा होता है. बता दें कि चाइनीज लीची की खेती करने पर ज्यादा समय और मेहनत दोनों ही नहीं लगती है.

किसानों को मिलेगा प्रॉफिट

आप आम की बागवानी के साथ लीची की बागवानी भी कर सकते हैं. ज्यादा डिमांड होने की वजह से कई किसानों ने चाइनीज लीची की खेती करना शुरू कर दी है. किसान लीची की बागवानी ढाई से 3 महीने कर करीब 3 से 4 लाख तक का मुनाफा कमा सकता है. लीची की बागवानी करने के बाद किसानों को अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है.

लीची के प्रकार

वैसे लीची दो प्रकार की होती है एक तो शाही लीची तो वहीं दूसरी चाइनीज लीची. शाही लीची का स्वाद थोड़ा खट्टा होता है और यह तैयार होने में समय लगाती है. वहीं चाइनीज लीची कम समय में तैयार हो जाती है और स्वाद में मीठी लगती है. किसान दोनों की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकता है. चाइनीज लीची की खेती करने पर कम लागत होती है लेकिन इसमें पानी थोड़ा ज्यादा लगता है. इस खेती में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव समय-समय पर करना पड़ता है.

लीची की पैदावार

जानकारी के मुताबिक आप बारिश तक का इंतजार कर सकते हैं, क्योंकि बारिश होने के बाद पेड़ का फल थोड़ा मीठा हो जाता है. गर्मी में लू की वजह से लीची की पैदावार पर थोड़ा असर पड़ सकता है. इसलिए इसकी बागवानी करते वक्त आपको थोड़ा ध्यान रखना जरूरी होता है. चाइनीज लीची की बाजार में ज्यादा मांग है और इसकी कीमत भी अधिक होती है. इससे किसान को काफी प्रॉफिट हो सकता है. चाइनीज लीची अन्य किस्म की तुलना में अधिक उपज देती है. चाइनीज लीची की खेती किसानों के लिए काफी लाभदायक व्यवसाय हो सकता है. अगर आप इसकी खेती शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा.

यह भी पढ़ें-  Agriculture: किसानों के खाते में आने वाले हैं दो हजार रुपये, तुरंत ऐसे करवाएं अपना ई-केवाईसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं लौकी, खत्म हो जाएगा बाजार से खरीदने का झंझट
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं लौकी, खत्म हो जाएगा बाजार से खरीदने का झंझट
इस राज्य में किसानों के लिए बड़ा फैसला, खराब बीज-खाद और कीटनाशकों की शिकायत पर 7 दिन में फैसला
इस राज्य में किसानों के लिए बड़ा फैसला, खराब बीज-खाद और कीटनाशकों की शिकायत पर 7 दिन में फैसला

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'छात्रों पर लाठी-गोली बरसाने वाली बेकार सरकार बर्खास्त हो', बच्चों पर हुई बर्बरता पर भड़के पप्पू यादव

Embed widget