एक्सप्लोरर

5G Service: लंपी जैसी बीमारियों से बचाएगी ये डिवाइस, पशु ने कब खाया, कितनी देर जुगाली की, सब होगी जानकारी

Device Technology: यह खबर किसानों को राहत देने वाली है. ऐसी ही तकनीक डेवलप की गई है, जिससे यह पता चल सकेगा कि पशु ने कितनी देर खाया, कब जुगाली की, क्या पशु की एक्टिविटीज रही.

Jio Service: लंपी ने देश में जमकर कहर बरपाया. हजारों पशुओं की जान ले ली. राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र , उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में लंपी वायरस का कहर देखने को मिला है. सभी राज्यों में एक करोड़ से अधिक वैक्सीन पशुओं को लगाई जा चुकी है. वैक्सीन से पूरी तरह तो पशु ठीक नहीं हो सकता, लेकिन काफी हद तक बचाव करने में काम आ जाती है.

अब यह खबर किसानों को राहत देने वाली है. ऐसी ही तकनीक डेवलप की गई है, जिससे यह पता चल सकेगा कि पशु ने कितनी देर खाया, कब जुगाली की, क्या पशु की एक्टिविटीज रही आदि. इससे पशु के बीमार होने पर इसका भी संकेत किसान को मिल जाएगा. वह समय रहते पशु का इलाज करा सकेगा. इसके अलावा खेत के काम में भी यह डिवाइस यूज़फुल होगी. 

जियो गऊ समृद्धि डिवाइस डेवलप

रिलायंस जियो ने 'जियो गऊ समृद्धि' के नाम से ऐसा ही एक 5जी कनेक्टेड डिवाइस डेवलेप किया है. 5 साल तक काम करने वाले और 4 इंच के इस डिवाइस को पशुओं के गले में घंटी की तरह बांध देना है. बाकी काम ‘जियो गऊ समृद्धि’ करेगा. देश में करीब 30 करोड़ दुधारू पशु हैं. ऐसे में सिर्फ 5जी की स्पीड और लो लेटेंसी के जरिए ही इतने सारे पशुओं पर एक साथ नजर रखी जा सकेगी.

पशु के मोशन को डिटेक्ट करेगा डिवाइस

यह डिवाइस पशु के मोशन डिटेक्ट करेगा. पशु ने कब खाना खाया, कब पानी पिया, कितनी देर जुगाली की आदि. यह सब जानकारी डिटेक्ट होती रहेगी. वैसे तो हर पशुपालक जानता ही है कि पशु बीमार पड़ने से पूर्व जुगाली कम कर देता है या बंद कर देता है. लेकिन अब पशु के जुगाली कम या बंद करते ही यह डिवाइस पशुपालक को अलर्ट जारी कर देगा. डिवाइस पशु के गर्भाधारण का सही वक्त भी बताएगा. उद्योगपति मुकेश अंबानी ने 5जी टेक्नोलॉजी को कामधेनु करार दिया है.

मिट्टी की सेहत भी बताएगा

खेती बाड़ी और मिट्टी की सेहत का ख्याल रखने का काम भी अब जियो-कृषि 5जी डिवाइस से किया जा सकेगा. कितनी बारिश हुई है, मिट्टी और वातावरण में कितनी नमी है, अत्यधिक गर्मी और पाले की सूचना यह डिवाइस सही समय पर किसानों तक पहुंचाएगा. किस खास मौसम में कौन सा कीड़ा फसल पर हमला कर सकता है, यह अलर्ट भी डिवाइस देगा. 

ड्रोन उसी जगह छिड़काव करेगा, जहां कीड़ा लगा

जियो ने ऐसे ड्रोन सॉल्युशन बनाए हैं जो 5जी कनेक्टिड हैं. ये ड्रोन जियो कृषि डिवाइस से डेटा कलेक्ट कर, फसल पर कीड़ा लगने की आशंका से पहले ही दवा का छिड़काव कर देगा. यदि फसल में कीड़ा लग जाता है तो यह ड्रोन इतना होशियार होगा कि केवल उसी जगह पर छिड़काव करेगा, कीड़े लगे होंगे.

ये भी पढ़ें : 

Crop Ruined: इन डॉक्यूमेंट के बिना नहीं मिलेगा फसल बीमा, जानिए यहां

केले को भी हुआ कोरोना? 40 साल तक जमीन में रहता है जिंदा, जानिए पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सालभर बिकता है गेंदा का ये फूल, 10 हजार की लागत से शुरू करें खेती
सालभर बिकता है गेंदा का ये फूल, 10 हजार की लागत से शुरू करें खेती
क्या है रतुआ रोग, कैसे करें इससे बचाव? रबी की बुवाई से पहले जान लें
क्या है रतुआ रोग, कैसे करें इससे बचाव? रबी की बुवाई से पहले जान लें
अनाज की पैदावार पर अल नीनो की नजर, जानें क्या है सरकार की तैयारी?
अनाज की पैदावार पर अल नीनो की नजर, जानें क्या है सरकार की तैयारी?
दिल्ली में क्या है कृषि भूमि का भाव? किसान खरीदार जानें काम की बात
दिल्ली में क्या है कृषि भूमि का भाव? किसान खरीदार जानें काम की बात

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
फ्लाईदुबई घटना के बाद कैसे एक्शन में आया इजरायल और भेजे फाइटर जेट..., राजदूत ने बताया
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
'SIR पर किसी का नहीं था ध्यान, मैंने शुरू...', ममता बनर्जी का चौंकाने वाला बयान
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
Embed widget