एक्सप्लोरर

Crop Ruined: इन डॉक्यूमेंट के बिना नहीं मिलेगा फसल बीमा, जानिए यहां

किसान परेशान हैं. फसलों का मुआवजा कैसे मिले. आज हम आपको बताने जा रहे हैं की पीएम फसल बीमा योजना पर रजिस्टर कर किसान फसलों का बीमा आसानी से पा सकते हैं.

Crop Damage: पिछले 3 दिनों से उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश राजस्थान, उत्तराखंड समेत अन्य स्टे्टों में बारिश हो रही है. बारिश से खरीफ की पछेती फसल और रबी की अगेती फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा है. करोड़ों रुपए की फसलें किसान की बर्बाद हो गई हैं. राज्य सरकारे भी किसानों की मदद के लिए आगे आई हैं. राजस्थान, उत्तर प्रदेश मध्यप्रदेश में किसानों की फसलों का सर्वे करने के निर्देश दिए हैं. किसान परेशान हैं. फसलों का मुआवजा कैसे मिले. आज हम आपको बताने जा रहे हैं की पीएम फसल बीमा योजना पर रजिस्टर कर किसान फसलों का बीमा आसानी से पा सकते हैं.

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
 किसानों को एप्लिकेशन फार्म भरना होता है. यह फार्म ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनो तरह से उपलब्ध है. अगर ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो वह पीएम फसल बीमा योजना की वेबसाइट https://pmfby.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन आवेदन के लिए किसान नजदीकी बैंक, को-आपरेटिव सोसायटी या फिर CSC (कामन सर्विस सेंटर) में जाकर एप्लाई कर सकते हैं। किसानों को यह बीमा फसल बुआई के 10 दिनों के अंदर करना होगा.

ये डॉक्यूमेंट हैं जरूरी

  • राशन कार्ड 
  • आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता 
  • एक मान्य पहचान पत्र
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो
  • खेत का खसरा नंबर
  • निवास प्रमाण पत्र (ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड आदि)
  • खेत लगान पर है तो खेत मालिक का सहमति पत्र

इतना मिलता है प्रीमियम
PM Fasal Beema Yojna का लाभ लेने के लिए किसानों को बेहद कम निर्धारित प्रीमियम पे करना होता है. किसानों को खरीफ फसलों के लिए बीमा राशि का 2 %, रबी फसलों का 1.5 % और व्यावसायिक एवं बागवानी फसलों के लिए अधिकतम 5 फीसदी % का पेमेंट करना होता है. प्रीमियम की शेष राशि का पेमेंट स्टेट और सेंट्रल गवर्नमेंट की ओर से किया जाएगा.

72 घंटे में कंपनी को सूचना दें
बारिश, बाढ़ या अन्य आपदा से फसल को नुकसान हो तो 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी को सूचना दें। बीमा कंपनी  सर्वे कर देखेगी कि आपदा का असर फसल पर कितना पड़ा है. आंकलन के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उसकी भरपाई के लिए पैसा आपके खाते में भेज दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें : 

केले को भी हुआ कोरोना? 40 साल तक जमीन में रहता है जिंदा, जानिए पूरी डिटेल

Crop Ruined: बारिश से फसल के नुकसान का सर्वे कराएगी यह सरकार, किसानों को मिलेगा लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plant Care Tips: पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, खाद डालें या पानी?
पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं, खाद डालें या पानी?
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
घर पर ही उगाएं दमदार कुंदरू, फॉलो करें ये प्रोसेस
घर पर ही उगाएं दमदार कुंदरू, फॉलो करें ये प्रोसेस
Livestock Insurance Scheme: पशुओं का भी बीमा कराएगी सरकार, 85% प्रीमियम भी भरेगी
पशुओं का भी बीमा कराएगी सरकार, 85% प्रीमियम भी भरेगी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget