एक्सप्लोरर

Co-Cropping Scheme: मूंग-मसूर की बुवाई के लिए गन्ना किसानों को मिल रही 50% सब्सिडी, प्रति एकड़ 1,000 रुपये देगी सरकार

Sugarcane Farming: कई राज्यों में शरदकालीन गन्ना की खेती चल रही है. इस दिनों फसल भी ठीक-ठाक डेवलप हो जाती है, इसलिए साथ में मूंग और मसूर की बुवाई कर सकते हैं, जिसके लिए सरकार 50% सब्सिडी दे रही है.

Pulses Cultivation: देश के ज्यादातर इलाकों में खरीफ फसलों में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए किसानों ने शरदकालीन गन्ना की फसल लगाई है. इन दिनों फसल काफी विकसित हो गई है. यदि किसान इस फसल से डबल उत्पादन लेना चाहते हैं तो साथ में आलू, राजमा, चना, राई, सरसों के साथ-साथ सब्जी फसलें भी उगा सकते हैं. इसके लिए अलग से खाद-उर्वरक या सिंचाई नहीं लगती, बल्कि गन्ना की फसल में लगने वाले इनपुट से ही काम चल जाता है. इस बीच बिहार राज्य सरकार भी गन्ना की खेती के साथ मसूर और गर्मा मूंग की बुवाई के लिए 50 प्रतिशत अनुदान दे रही है. यहां जानिए इस स्कीम का लाभ उठाने का पूरा तरीका.

गन्ना के साथ मूंग और मसूर की खेती
बिहार सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, राज्य के किसानों को शरदकालीन गन्ना की फसल  के साथ गर्मा मूंग और मसूर की अंतवर्तीय खेती के लिए अनुदान दिया जा रहा है. इस स्कीम में आवेदन करने पर सरकार किसानों को गर्मा मूंग और मसूर के बीजों पर 50 प्रतिशत अनुदान देगी.

कोई भी किसान अधिकतम एक एकड़ में इन दलहनी फसलों की खेती के लिए उन्नतशील बीजों की खरीद पर अनुदान का लाभ ले सकता है.सरकार ने अनुदान की अधिकतम राशि 1,000 रुपये प्रति एकड़ निर्धारित की है.

यहां करें आवेदन
शरदकालीन गन्ना की फसल के साथ, जो भी किसान गर्मा मूंग और मसूर की बुवाई करना चाहते हैं, वो बिहार कृषि विभाग के ऑफिशियल पोर्टल https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ या बिहार बीज निगम की वेबसाइट https://brbn.bihar.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में कृषि समन्वयक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी और जिला कृषि पदाधिकारी से भी संपर्क कर सकते है. इच्छुक किसान कॉल सेंटर की हेल्पलाइन 1800-180-1551 पर भी कॉल करके संपर्क कर सकते हैं.

कैसे करें बुवाई
किसानों की आय को दोगुना करने के लिए अंतरवर्तीय खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है. गन्ना की फसल के साथ  आलू, लहसुन, गेहूं, गोभी, टमाटर, धनिया, मटर, राजमा जैसी दलहनी फसलों की भी बुवाई कर सकते हैं, लेकिन ये तभी मुमकिन है, जब ट्रेंच विधि से गन्ना की खेती की जाए.

इस तकनीक से खेती करने पर गन्ना की फसल के बीच-बीच में नालियां निकली होती है, जहां बाद में सब्जी और दलहनी फसलों की बुवाई की जा सकती है. इस विधि से खेती करने पर गन्ना की क्वालिटी तो अच्छी रहती ही है, उत्पादन भी 300 से 350 क्विंटल प्रति एकड़ रिकॉर्ड किया गया है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: सौर ऊर्जा के उत्पादन में नंबर-1 पर है ये राज्य... किसानों की भी बढ़ी इनकम, इन योजनाओं से हुआ कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigenous Cow Breeds: दूध देने के मामले में भैंस को टक्कर देती हैं ये 5 देसी गाय, सब एक से बढ़कर एक
दूध देने के मामले में भैंस को टक्कर देती हैं ये 5 देसी गाय, सब एक से बढ़कर एक
August-September Crops: अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget