एक्सप्लोरर
कांग्रेस ने 9 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, राज्यवर्धन राठौड़ के खिलाफ ओलंपियन कृष्णा पुनिया को उतारा
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 9 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है. गुजरात की एक, महाराष्ट्र की दो और राजस्थान की 6 सीट के लिए कांग्रेस ने लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में सबसे खान नाम है राजस्थान की जयपुर ग्रामीण सीट से जहां कांग्रेस ने ओलंपियन कृष्णा पुनिया को उतारा है. इस सीट से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ को फिर से टिकट दिया है. यानी कि इस चुनाव में जयपुर ग्रामीण सीट पर खिलाड़ी वर्सेस खिलाड़ी का मुकाबला होने जा रहा है.
Tags :
Lok Sabha Election 2019और देखें


























