क्या 2024 में यादव वोट होगा एक्सचेंज ? | Akhilesh Vs Nirahua | Vishleshan
आज विश्लेषण में सबसे पहले विश्लेषण होगा निरहुआ के चैलेंज का... क्योंकि आजमगढ़ जीतने के बाद निरहुआ फुल फॉर्म में हैं... उन्होंने उपचुनाव की जंग में धर्मेंद्र यादव को हराया लेकिन अब निरहुआ अखिलेश यादव को चैलेंज दे रहे हैं...जानकार इसे भाजपा की यादव वोट में सेंध मान रहे हैं... क्योंकि यादव वोटर को अपने पाले में लाने की एक कोशिश भाजपा ने यूपी चुनाव से पहले की थी... लेकिन अब निरहुआ को प्रोजेक्ट करके भाजपा सपा का खेल खराब करने में लगी है... क्योंकि बसपा पहले ही मुस्लिम वोटर को रिझाने में लगी हुई है... वहीं एक सवाल गठबंधन में पड़ी दरार का भी है और उनके सबके बीच में अखिलेश की स्थिति चक्रव्यूह में फंसे अभिमन्यु के जैसी हो गई है...




























