एक्सप्लोरर
UP Election 2022: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लग सकता है झटका! इमरान मसूद छोड़ सकते हैं पार्टी
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। पूर्व विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद कांग्रेस के अंदरूनी कलह से परेशान हैं । सहारनपुर जिले की मुजफ्फराबाद सीट से पूर्व विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने एबीपी गंगा संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि वो पार्टी की अंदरूनी कलह से आहत हैं। जल्द ही वो कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं।
और देखें






























