क्या Akhilesh सपा के अच्छे दिन ला पाएंगे ? | Vishleshan
... अखिलेश के सामने चुनौती भारी... क्योंकि इस वक्त लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में समाजवादी पार्टी के राज्य और राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी चल रही है... पूरे मैदान को समाजवादी पार्टी के पोस्टर से पाटा गया है...इस अधिवेशन में अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा... ये तीसरी बार होगा जब अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे ... लेकिन बड़ा सवाल ये है क्या अखिलेश समाजवादी पार्टी को उसके अच्छे दिन वापस लौटा पाएंगे जो कभी मुलायम सिंह यादव के दौर में होते थें... इसीलिए हमने कार्यक्रम की शुरूआत में लिखा था ये ताजपोशी कम कांटों का ताज ज्यादा होगा... क्योंकि अखिलेश ने जबसे सपा की कमान संभाली है... उसके हिस्से हार और सिर्फ हार ही आई है...




























