एक्सप्लोरर
Uttarakhand के पावन त्यौहार फूलदेई की धूम, अनोखे अंदाज में दिखे बच्चे
उत्तराखंड की पावन भूमि विभिन्न त्योहारों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इन्हीं में से एक है चैत्र महीने के पहले दिन मनाया जाने वाला पर्वतीय अंचल का लोकपर्व फूलदेई पर्व बागेश्वर ज़िले में भी बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है ख़ासतौर पर बच्चों में लोकपर्व फूलदेई के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फूलदेई लोक पर्व का खास तौर पर बच्चों को लंबा इंतजार रहता है। बच्चे सुबह घर-घर जाकर घरों और मंदिरों की देहरी पर रंगबिरंगे फूल, चावल आदि बिखेरते हैं। इसी दिन से भिटोली का महीना भी शुरू होता है। यह पर्व हमारी संस्कृति को उजागर करते हैं , वहीं पहाड़ की परंपराओं को भी कायम रखे हुए हैं । उत्तराखंड में इस त्योहार की काफी मान्यता है | इस त्योहार को फूल सक्रांति भी कहते हैं।
और देखें






























