एक्सप्लोरर
उत्तर प्रदेश में बिल वसूली के मामले में भारी मनमानी क्यों?| Uttar Maange Pradesh
उत्तर मांगे प्रदेश में आज सवाल-जवाब बिजली के मुद्दे पर. बिजली के बिलों को लेकर कई बार तस्वीरें सामने आती हैं कि हजार दो हजार के बिल बकाए पर पूरा विभाग धमकता है. आम आदमी की बिजली काट दी जाती है, लेकिन हमारा सवाल ये है कि यूपी के सिंचाई और पुलिस जैसे कई विभागों के जो 13 हजार करोड़ का बिजली बिल बकाया है.आखिर इनकी बिजली क्यों नहीं काटी जाती. सवाल ये है कि क्या यूपी में बिजली बिल वसूली के लिए मनमाने तौर पर दो नियम बना लिए गए हैं. आम आदमी होगा तो कनेक्शन काट देंगे और मोटे बकाए वाला विभाग होगा तो उससे बिल मांगने में सांप सूंघ जाएगा. आज का सीधा सवाल है कि क्या बिजली बिल वसूली में सख्ती वाले नियम केवल आम जनता पर लागू होते हैं. बिल न जमा करने वाले विभागों की बिजली आखिर क्यों नहीं काटी जाती.
और देखें

























