एक्सप्लोरर
बदले जाएंगे Tandav के विवादित सीन, विरोध बढ़ने पर लिया गया फैसला | Saif Ali Khan
वेब सीरीज तांडव में विवादित दृश्यों और डायलॉग को लेकर देशभर में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच.. वेब सीरीज के निर्माताओं ने सीरीज के विवादित सीन्स को बदलने का फैसला किया है. अली अब्बास जफर ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'हम देश के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हैं। हमारा किसी भी व्यक्ति, जाति, समुदाय, नस्ल, धर्म या धार्मिक विश्वासों की भावनाओं, किसी संस्था, राजनीतिक दल या व्यक्ति का, जीवित या मृत का भावनाओं को आहत करने का इरादा नहीं था. तांडव की कास्ट और क्रू तरफ से व्यक्त की गई चिताओं को संज्ञान में लेते हुए बेब सीरीज में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है. हम सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को इस मामले में मार्गदर्शन करने और समर्थन देने के लिए धन्यवाद करते हैं. हम एक बार फिर माफी मांगते हैं कि अगर किसी व्यक्ति की भावनाएं आहत हुई हैं.'
और देखें





























