एक्सप्लोरर
सिंगर कनिका कपूर को भी हुआ कोरोना वायरस
लखनऊ में शुक्रवार को चार और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें एक बॉलीवुड की एक मशहूर गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) भी शामिल हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वह कुछ ही दिन पहले ही लंदन से लौटी थीं और लखनऊ के ताज होटल में ठहरी थीं। इसके बाद वह शालीमार ग्रैँड अपार्टमेंट में आयोजित की गई एक पार्टी में भी शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि लंदन से लौटने की बात उन्होंने किसी को नहीं बताई और सीधे होटल में चली गईं। इस दौरान उनके संपर्क में कई लोग आए थे।
और देखें

रुमान हाशमी, वरिष्ठ पत्रकार
Opinion























