एक्सप्लोरर
मुरादाबाद में स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले का विरोध
मुरादाबाद समेत देश के कई शहरों में कोरोना की जांच के लिए गई डॉक्टर्स की टीम पर हुए हमले के विरोध में संगम नगरी प्रयागराज के डॉक्टर्स ने पीपीई किट पहनकर अनूठे अंदाज़ में प्रदर्शन किया। यहां के डॉक्टर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ ने लॉकडाउन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मौन रहकर अपना विरोध जताया। शहर के मुंडेरा इलाके के एक प्राइवेट हॉस्पिटल से जुड़े इन डॉक्टर्स का प्रदर्शन अस्पताल कैम्पस में ही हुआ। प्रदर्शन के दौरान ये डॉक्टर्स हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। इन्होने पूरे हॉस्पिटल कैम्पस का चक्कर काटते हुए अनूठे अंदाज़ में अपना विरोध जताया।
और देखें




























