एक्सप्लोरर
कोरोना काल में पैरोल पर रिहा हुए थे 88 बंदी, नहीं आए वापस | Purab Pashchim
जहां की जिला जेल से कोरोना काल में पेरोल पर रिहा हुए 88 बंदी सिरदर्द बने हुए हैं. ये बंदी पेरोल की अवधि खत्म होने के बावजूद अभी तक हाजिर नहीं हुए हैं. इंतजार करने के बाद जेल प्रशासन ने इन बंदियों की वर्तमान स्थिति जानने के लिए 15 जिलों के पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा है. आपको बता दें कि मार्च के अंतिम हफ्ते में कोरोना संक्रमण को जेलों तक फैलने से रोकने के लिए बंदियों की मुलाकात बंद कर दी गई थी. वहीं कोरोना गाइडलाइन के तहत बंदियों के बीच डिस्टेंसिंग को प्रभावी तरीके से लागू करने का प्रयास किया गया था. इसके लिए जेलों में बंदियों की संख्या कम करने का फैसला किया गया. शासन स्तर से सात साल या उससे कम की सजा वाले बंदियों को पेरोल पर रिहा करने का फैसला किया गया था. इसी सिलसिले में जिला जेल से 114 बंदियों को अप्रैल में पेरोल पर रिहा किया गया था. इन बंदियों के पेरोल की अवधि 13 और 21 नवंबर को खत्म हो चुकी है। मगर पेरोल पर रिहा हुए ये बंदी अभी तक नहीं लौटे हैं.
और देखें






























