एक्सप्लोरर
प्रयागराज : होली से पहले बारात निकालने की है परंपरा
शादियां तो आपने बहुत देखी होंगी.. लेकिन हम आपको एक ऐसी अनोखी शादी दिखाते हैं.. जिसे देखकर आप भी पूछेंगे कि दूल्हा कहां है.. दरअसल यहां दूल्हे की नहीं बल्कि हथौड़े की शादी कराई जा रही है.. तस्वीर संगम नगरी प्रयागराज की है.. जिसमें दूल्हे की जगह सजा धजा कर हथौड़े की बारात निकाली जा रही है.. लेकिन आप चौंकिए मत.. असल में ये परंपरा हर साल निभाई जाती है.. होलिका दहन की पूर्व संध्या पर हथौड़े की पूजा कर पूरे विधि विधान से शादी की परंपरा निभाकर शहरभर में बारात निकाली जाती है.. जिसमें सैकड़ों लोग शामिल होते हैं.. इस परंपरा का संदेश संसार की बुराइयों को खत्म करना है..
और देखें




























