एक्सप्लोरर
पौड़ी - कोरोना महामारी का कहर जारी
पौड़ी में कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा अब लगातार बढ़ने लगा है...जिले में एक और कोरोना संक्रमित व्यक्ति के पौड़ी में मिलने से स्वास्थ विभाग और जिला प्रशासन सकते में है...ये व्यक्ति मुम्बई से पौड़ी आया था...जिसे क्वारन्टीन किया गया था...इस व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद...उसे आनन फानन में जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाया गया...जबकि बीते दिन भी दो और व्यक्ति जो कि महाराष्ट से अपने गांव के लिए लौटे थे...और पौड़ी मुख्यालय में ही बने क्वारन्टीन सेंटर में भर्ती थे...इनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है...ऐसे में जिन क्वारन्टीन सेंटर में ये सभी व्यक्ति रह रहे थे...उस पूरे क्षेत्र को ही अब अग्रिम आदेश तक जिला प्रशासन ने सील कर दिया है...
और देखें

























