एक्सप्लोरर
Joshimath: नीति मलारी की ये खूबसरती देखते रह जाएंगे आप, बर्फ की चादर में लिपटी वादियां
भारत चीन सीमा को जोड़ने वाला सड़क मार्ग खुल गया है। भारत चीन सीमा को जोड़ने वाला नीति मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीआरओ ने बर्फ हटाकर मार्ग को यातायात के लिए सुचारू कर दिया है। मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार्च माह के पहले सप्ताह में हुई बर्फबारी के बाद काफी बर्फ जमी हुई थी वहीं कई कई जगहों पर ग्लेशियर टूटने के बाद सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया था ।
बीआरओ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बर्फ हटाकर सड़क मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया है हालांकि अभी सीमावर्ती क्षेत्रों में केवल सेना के जवान ही आवागमन करते हैं लेकिन अप्रैल माह में यहां के सीमावर्ती इलाकों से भोटिया जनजाति के लोग रहने के लिए पहुंचते हैं ,वही बर्फबारी के बाद नीति घाटी की वादियों की बहुत सुंदर तस्वीरें सामने आई हैं यहां चारों तरफ आपको बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है।

और देखें