एक्सप्लोरर
फिर बिगड़ी मुलायम सिंह यादव की तबीयत
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। आज दिन में उनको करीब 12:00 बजे संजय गांधी पीजीआई के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं चल रहा है। बीते करीब दो महीने से उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। संजय गांधी पीजीआई में इलाज के बाद उनको मेदांता भेजा गया था। वहां से लौटने के बाद वह आराम कर रहे हैं।
और देखें






























