एक्सप्लोरर
उत्तराखंड में गहराया कोरोना का संकट, कई विधायकों की रिपोर्ट पॉजिटिव। Corona in Uttarakhand
विधानसभा सत्र से ठीक एक दिन पहले विधायकों की कोरोना रिपोर्ट आने से संकट और गहरा गया है... उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, वन मंत्री हरक सिंह रावत ,कांग्रेस के उपनेता करन माहरा और सत्ता पक्ष के विधायक पुष्कर धामी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है.. इनके टेस्ट सोमवार को हुए थे... तो वहीं वन मंत्री हरक सिंह रावत एहतियात के तौर पर होम आइसोलेशन में चले गए हैं... उनके संक्रमित होने से उन लोगों में बेचैनी है, जिन्होंने मंगलवार की सुबह उनके साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया था... इसके अलावा मंगलवार को विधायक राम सिंह कैड़ा, महेंद्र भट्ट, सुरेंद्र सिंह जीना, शक्ति लाल शाह, मुन्नी देवी, धन सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, आदेश चौहान, मुन्ना सिंह चौहान के टेस्ट हुए... शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने भी कोविड टेस्ट कराया...
और देखें

प्रशांत अग्रवालप्रेसिडेंट, नारायण सेवा संस्थान
Opinion

























