एक्सप्लोरर
Lucknow Metro का सफर शुरू, पहले दिन कुछ ऐसा दिखा स्टेशन का हाल | ABP Ganga
लगभग साढ़े 5 महीने बाद एक बार फिर से लखनऊ में मेट्रो का सफर शुरू हो गया है. आज सुबह 6 बजे से दोबारा मेट्रो सेवा बहाल हुई. कोरोना संक्रमण को देखते हुए मेट्रो स्टेशन्स पर सुरक्षा के लिहाज से विशेष तैयारी की गई है. हालांकि पहले दिन सुबह के वक्त मेट्रो में सन्नाटा पसरा नज़र आया। गिने चुने यात्री ही मेट्रो की सवारी के लिए पहुंचे. मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि रोजाना सुबह और शाम स्टेशन और ट्रेन में सेनेटाइजेशन किया जाएगा. इसके अलावा हर थोड़ी देर में टोकन वेंडिंग मशीन, एस्क्लेटर्स की रेलिंग को सेनेटाइज किया जाएगा.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























