एक्सप्लोरर
केसरीनाथ त्रिपाठी ने बताई सुषमा स्वराज की खासियत
पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केशरीनाथ त्रिपाठी ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा अफ़सोस जताया है। उन्होंने कहा है कि सुषमा के निधन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति पहुंची है, क्योंकि वह उन्हें न सिर्फ बड़ा भाई मानती थीं, बल्कि तमाम मामलों में कानूनी राय भी लेती थीं। केशरीनाथ त्रिपाठी के मुताबिक़ वह ओजस्वी नेता और प्रखर वक्ता के साथ ही ऐसी नेकदिल महिला भी थीं जो पूरी संवेदनाओं के साथ आम आदमी के दर्द को महसूस करती थीं और उन्हें दूर करने की पूरी कोशिश करती थीं।
और देखें






























