एक्सप्लोरर
Kanpur: भक्तों के लिए खुले मंदिर के द्वार, दर्शन पर जाने से पहले जान लें ये नियम| Poorab Paschim
कानपुर में कोरोना के चलते बंद हुए धार्मिक स्थल लगभग 6 महीने बाद एक बार फिर से खुल गए हैं. धार्मिक स्थल खोलने से पहले देर रात सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने प्रशासन के साथ बैठक की. जिसके बाद प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी धार्मिक स्थलों को खोले जाने की अनुमति दी है. लिहाजा कानपुर में अब धार्मिक स्थल खुल गए है. कानपुर के पनकी धाम को आज भक्तों के लिए खोल दिया गया है, लेकिन लंबे समय से मंदिर बंद होने के कारण मंदिर खुलने से पहले तैयारियां पूरी करने के लिए एक से दो दिन का वक्त लगेगा. लिहाजा कुछ धार्मिक स्थल एक से दो दिन के बाद तैयारियां पूरी करने के बाद खुलेंगे.
और देखें




















