एक्सप्लोरर
कानपुर - सीएए हिंसा मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
कानपुर में सीएए के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने जबरन उठा दिया.. जिसके बाद पुलिस और पब्लिक के बीच हंगामा शुरू हो गया.. लेकिन पुलिस लोगों को उठाने में कामयाब रही.. पुलिस के मुताबिक 2 दिनों पहले ही ये धरना खत्म करा दिया गया था.. लेकिन अब बाहरी लोग धरना देने पहुंच गए थे.. जिन्हें उठा दिया गया.. अब दिसंबर में यतीमखाना में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने वीडियो और फोटो की पहचान से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.. इससे पहले इसी मामले में कुल 11 उपद्रवियों को जेल भेजा जा चुका है..
और देखें




























