एक्सप्लोरर
Hathras कांड के मास्टरमाइंड Rauf Sharif को लाया जाएगा Mathura | abp Ganga
हाथरस कांड का मास्टरमाइंड मथुरा लाया जाएगा. मास्टरमाइंड को केरल से मथुरा लाने की तैयारी है. कोर्ट के आदेश पर PFI नेता रऊफ शरीफ को लाएगी STF. 15 जनवरी को मथुरा कोर्ट में रऊफ शरीफ की पेशी होगी. बता दें कि केरल में गिरफ्तारी के बाद से रऊफ शरीफ जेल में है. रऊफ शरीफ के खाते में विदेशी फंडिंग के ईडी को सबूत मिले हैं. वहीं, हाथरस में दंगा भड़काने और देशद्रोह के आरोप में मथुरा जेल में बंद हैं PFI के 4 सदस्य सिद्दीकी, अतीकुर्रहमान,आलम और मसूद.
और देखें




























