एक्सप्लोरर
महिलाओं को विपक्ष से फंडिंग- संगीत सोम
भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सरधना विधायक संगीत सोम देवबंद के भायला गांव में अपनी भांजी की रिंग सेरेमनी में पहुंचे थे.. जहां उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया.. इस दौरान सीएए पर बोलते हुए उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है.. उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी सीएए के खिलाफ महिलाएं बैठी हैं.. उनको कोई काम नहीं है और उनको विरोधी पार्टियों से फंडिंग आ रही है.. उस पैसे को वो वहां बैठ कर खा रही हैं.. इसके अलावा सरजील इमाम पर बोलते हुए संगीत सोम ने कहा कि ऐसे आदमी को बीच चौराहे पर फांसी के फंदे पर लटका कर उसको गोली मार देनी चाहिए.. जो आतंकवाद की बात करता हो..
और देखें

























