एक्सप्लोरर
रुड़की में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक में आग
घटना हरिद्वार में बहादराबाद क्षेत्र की है। सुबह एक ट्रक सिलेंडर लेकर रुड़की की तरफ जा रहा था। इस दौरान ट्रक ने अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े एक बाइक सवार को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक में तुरंत आग भड़क उठी। ट्रक में आग लगते ही चालक उसमें से कूदकर बाहर भाग निकला। इस दौरान बाइक सवार उछलकर नीचे गिर गया और घायल हो गया।
और देखें






















