एक्सप्लोरर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किए बड़े ऐलान ।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के लिए बिजली बिल को लेकर बड़ी जानकारियां दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा एलान किया है, दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली के इस्तेमाल पर कोई बिल नहीं देना होगा. 201-400 यूनिट तक बिजली के इस्तेमाल पर 50% सब्सिडी मिलेगी. बता दें कि दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में चुनाव हैं. केजरीवाल सरकार के इस फैसले से कम बिजली खपत करने वाले गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा, ''दूसरे राज्यों में बिजली के बिल दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन आज दिल्ली में दाम कम हो रहे हैं. बिजली कंपनियों की हाल सुधरी है. बिजली के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर में बहुत सुधार हुआ है. दिल्ली में अब पॉवर कट नहीं होते.''
और देखें




























