एक्सप्लोरर
Coronavirus update: देवदूत बनकर आई पुलिस !
इधर ऋषिकेश के रानीपोखरी में पुलिस घर घर जाकर निक मजदूरी करने वाले करीब 50 परिवारों को राशन बांट रही हैं । रानीपोखरी क्षेत्र में नदियों में खनन करने वाले करीब 50 मजदूर परिवार रहते हैं जो नदी के बगल में ही झुग्गी झोपड़ी डालकर खनन का काम करते थे लेकिन आजकल खनन बंद है लिहाजा आय भी बंद हो गई है और इनके आगे रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया । ऐसे में कुछ परिवार तो अपने प्रदेशों को लौट गए लेकिन जिनकी स्थिति लौटने की नहीं थी वह अभी भी यही हैं । घर में खाने को कुछ नहीं बचा ऐसे में रानीपोखरी थाने के इंचार्ज राकेश शाह ने इन लोगों की सुध ली और सभी की एक लिस्ट तैयार कर इनके घर पर राशन पहुंचाया । साथ ही हिदायत भी दी कि वह घर से बाहर ना निकले और ज्यादा लोग इकट्ठठा ना हों ।
और देखें





























