एक्सप्लोरर
Coronavirus update: लोगों के रहने के लिए प्रशासन ने बनाया आश्रय स्थल
लॉक डाउन होने के बाद एक तरफ जहां हजारों की भीड़ यूपी दिल्ली बॉर्डर पर देखी गई... वहीं गाजियाबाद प्रशासन ने बाहर के राज्यों के रहने वालों के लिए एक बड़ा और सुविधाओं से लैस आश्रय स्थल बनाया है...इस आश्रय स्थल में झारखंड और उड़ीसा के वो लोग रह रहे है..जो लॉक डाउन होने के बाद फंस गए थे...और अपने घर नहीं पहुंच पाए थे..इस आश्रय स्थल में जो भी शख्स आता है...सबसे पहले उसको और उसके सामान को सैनिटाइज किया जाता है.. फिर उसको मास्क दिया जाता है...आश्रय स्थल में रह रहे सैकड़ों लोगों के मुताबिक उन्हें भरपेट खाना मिलता है और जितनी बार वो चाहें खाना ले सकते हैं...साथ ही इसमें रहने वाले लोगों के लिए सोने का भी शानदार प्रबंध किया गया है..वहीं यहां सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है..
और देखें




























