एक्सप्लोरर
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह के बागी तेवर, छोड़ेंगी 'हाथ' का साथ | ABP Ganga
कांग्रेस विधायक अदिति सिंह इन दिनों काफी सुर्खियों में है। वजह है अपनी ही पार्टी के विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू से मिला नोटिस। दरअसल, पार्टी के बहिष्कार के बावजूद कांग्रेस विधायक अदिति सिंह गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित 36 घंटे के विशेष सत्र में शामिल हो गई थीं। जिसके खिलाफ पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया था। हालांकि इसका जवाब देने के लिए उन्हें दो दिनों का वक्त पार्टी ने दिया था लेकिन दो दिन बीत गए और अदिति सिंह ने पार्टी के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। बताया जा रहा है कि फिलहाल वो दिल्ली में हैं और कुछ बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वो भाजपा में शामिल हो सकती हैं लेकिन अदिति की मनमानी पर कांग्रेस क्या एक्शन लेती है ये देखने वाली बात होगी।
और देखें

























