एक्सप्लोरर
गायों की मौत पर सीएम योगी सख्त, 8 अधिकारियों को किया गया सस्पेंड
उत्तर प्रदेश में गायों की हो रही मौतों के बाद सीएम योगी हरकत में आ गए हैं। सीएम ने सख्ती से फैसला लेते हुए 8 आधिकारियों को निलंबित कर दिया है। सीएम योगी गोवंश के रखरखाव को लेकर सख्त रुख अपना चुके हैं। मुख्यमंत्री ने लापरवाही बरतने वालों पर एक्शन लेते हुए उन्हें विभाग से निलंबित कर दिया है। साथ ही 3 अफसरों को नोटिस दे दिया गया है। बता दें की प्रयागराज में पहले 35 गायों की मौत हुई, जिसके बाद 5 और गायों के मरने की खबर सामने आई। बताया गया का बारिश के पानी में भीगने के कारण गोवंशों की मौत हुई है।
और देखें

























