एक्सप्लोरर
अलीगढ़: लैंडिंग के वक्त चार्टर जेट क्रैश, बाल-बाल बचे पायलट
मंगलवार सुबह बिजली के तारों में उलझकर प्राइवेट प्लेन क्रैश हो गया। क्रैश होने के बाद प्लेन में आग लग गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। ये घटना धनीपुर हवाई पट्टी पर हुई है। इस विमान में 6 लोग सवार थे। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्लेन क्रैश की खबर के बाद आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने प्लेन में लगी आग पर काबू पाया।
और देखें




























