एक्सप्लोरर
अयोध्या में भूमि पूजन, काशी से निकला शुभ मुहूर्त
धर काशी के प्रकांड विद्वानों ने भी पीएम मोदी के भूमि पूजन को लेकर शुभ मुहूर्त निकाला है.. विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ के निकाले गए मुहूर्त में भूमि पूजन किया जाएगा.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की आधारशिला इसी मुहूर्त में रखेंगे.. इस संबंध में पंडित गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने बताया कि 5 अगस्त को बुधवार होने के कारण अभिजीत मुहूर्त के बाद वृषनवांस में मुहूर्त दिया गया है.. इस मुहूर्त का प्रारंभ 5 अगस्त को 12 बजकर 39 मिनट 20 सेकंड के बाद होता है.. वृषनवांस के बीच 32 सेकंड का ये अति महत्वपूर्ण मुहूर्त होता है.. जिसके भीतर 16 वर्ग मिल रहे है.. उन्होंने बताया कि वृषनवांस में पड़ने वाले 32 सेकंड के माहेन्द्र मुहूर्त में शिलान्यास करने से सभी कार्य निरभिग्न और यशस्वी रूप से सम्पन्न होगा..
और देखें



























