एक्सप्लोरर
'CM Yogi के इस फैसले से खत्म हो जाएगी वंशवाद की परंपरा'| Bareilly | UP Panchayat Election
उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्णय लिया है. अब प्रदेश में मंत्री, विधायक और सांसद के परिवार के सदस्य पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेंगे, बल्कि कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाएगा. जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में काफी खुशी का माहौल है. इसको लेकर एबीपी गंगा ने बरेली के युवाओं से बात की. इस पर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष नीरेंद्र राठौर का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सराहनीय फैसला है. इससे वंशवाद , परिवारवाद की राजनीति पर रोक लगेगी और कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव लड़ने का सुनहरा मौका मिलेगा. उन्होंने कहा बाकी पार्टिया तो वंशबाद से ही चल रही हैं. उनमें पूरा खानदान भरा हुआ है.
और देखें























