एक्सप्लोरर
Badaun Rape case: प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड, शरीर पर मिले जख्म के कई निशान | abp Ganga
बदायूं में बहुत बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. यहां गैंगरेप के बाद महिला की हत्या कर दी गई और पुलिस की लापरवाही तो हैरान करने वाली है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे के बाद 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर कई निशान मिले. महिला के अंदरूनी हिस्से में लोहे की रॉड डाली गई. पैर, पसली और फेफड़े पूरी तरह डैमेज मिले हैं. ये वारदात 3 जनवरी की है. जिसे अंजाम देने का आरोप मंदिर के महंत समेत तीन लोगों पर लगा है. अब इस मामले में लापरवाही पर उघौती थाना अध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है. जिसने कुएं में गिरकर मौत की बात कही थी. तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 4 टीमें बनाई गई हैं.
और देखें






























