एक्सप्लोरर
अयोध्या : वर्तिका-इकबाल अंसारी विवाद,मामले की होगी दोबारा जांच
बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी एक बार फिर मुश्किल में आ गए हैं... इस बार उनकी मुश्किल फैजाबाद कोर्ट ने बढ़ाई है... दरअसल अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह के साथ हुए विवाद के मामले में पुलिस जांच पर सवाल उठाए जाने के बाद अब कोर्ट ने मामले की दोबारा जांच के निर्देश दिए हैं,.. मामला 2019 का है जब अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह इकबाल अंसारी के घर गई थी... उस समय मंदिर मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से फैसला नहीं आया था... बातचीत के दौरान वर्तिका सिंह और इकबाल अंसारी के बीच मंदिर मस्जिद विवाद को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी... इसी के बाद पुलिस ने इकबाल अंसारी और वर्तिका सिंह दोनों की तरफ से राम जन्मभूमि थाने में मुकदमा दर्ज किया था...
और देखें






























