एक्सप्लोरर
प्रयागराज के नाम को एक साल पूरा, अभी तक जारी है इस पर सियासत | ABP Ganga
धार्मिक और सियासी तौर पर देश भर में अपनी अलग और ख़ास पहचान रखने वाले इलाहाबाद शहर का नाम बदलकर प्रयागराज किये जाने के योगी सरकार के फैसले को आज एक साल पूरा हो गया है। एक साल के प्रयागराज की आज पहली सालगिरह है। हालांकि इस नये नाम ने साल भर के छोटे से सफर में ही अपने खाते में न सिर्फ तमाम उपलब्धियां बटोर ली हैं बल्कि इस तारीखी शहर को नई पहचान भी मुहैया कराई है। कुंभ के वैभव से लेकर स्मार्ट सिटी तक का सफर प्रयागराज ने साल भर में तय किया है.. हालांकि नाम बदले जाने पर पिछले साल शुरू हुई सियासत पहली सालगिरह पर भी जारी है। यूपी सरकार जहां अपने फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए साल भर में विकास की गंगा के सहारे इस शहर को बहुत कुछ मिलने के दावे कर रही हैं। वहीं विपक्षी पार्टियां फिर से ये राग अलाप रही हैं कि नाम बदलने का सियासी फायदा लेने के सिवाय हकीकत में कुछ भी नहीं हुआ है।
और देखें
























