एक्सप्लोरर
आजम खान का क्या होगा, निर्वाचन पर जयाप्रदा की याचिका पर HC में सुनवाई
आज आजम खान के निर्वाचन पर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. दरअसल, रामपुर से भाजपा उम्मीदवार रहीं जयाप्रदा ने चुनाव अर्जी दाखिल की थी और आरोप लगाया था कि आजम खान ने जौहर यूनिवर्सिटी के चांसलर रहते चुनाव लड़ा था. इसको लेकर एक बार फिर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. आपको ये भी बता दें कि आजकल आजम खान चौतरफा घिरे हैं. उनपर अब तक 78 केस दर्ज हो चुके हैं. हालांकि, सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव ने आजम के समर्थन में आंदोलन की बात कह दी है, लेकिन आज हम जानेंगे कि आजम के निर्वाचन को क्या चुनौती दी गई है और हाईकोर्ट का फैसला आजम के लिए मुश्किल खड़ी करेगा या थोड़ी राहत मिलेगी ये देखने वाली बात होगी।
और देखें





























