एक्सप्लोरर
जान पर भारी सांस ! | Air Pollution | Most Polluted City Ghaziabad | ABP Ganga
जान पर भारी सांस, जी हां, जानते हैं ऐसा हम क्यों कह रहे हैं क्योंकि यूपी में इनदिनों सांस लेना तक जिंदगी पर भारी पड़ने लगा है। दिवाली बीते हुए 6 दिन बीत गए लेकिन दिवाली के रोज से शुरू हुआ पॉल्यूशन कम होने के बजाय लगातार बढ़ता ही जा रहा है। और एनसीआर में तो हेल्थ इमरजेंसी तक लागू कर दी गई है। यहां आने वाले 5 नवंबर तक किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है। साथ ही पूरी सर्दी तक आतिशबाजी पर भी प्रदेशभर में रोक लगा दी गई है। कल ही पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने देशभर के टॉप टेन सबसे प्रदूषित शहरों की सूची जारी की है। जिसमें जिन जिन शहरों के नाम सामने आए हैं। वो सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। PCB की जारी सूची में उत्तर प्रदेश के ही 8 जिले शामिल हैं और उन 8 जिलों में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर गाजियाबाद को बताया गया है। इसलिए दिल्ली के साथ साथ एनसीआर में हेल्थ इमरजेंसी लागू की गई है। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने प्रदूषित शहरों में यूपी के जिन शहरों का नाम बताया है। वो हैं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद जबकि दिल्ली की बारी सबसे आखिरी यानि 10वें नंबर पर आती है। इन सभी शहरों में प्रदूषण AQI की मात्रा 400 के पार है।
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion























