एक्सप्लोरर
आचार्य बालकृष्ण की बीमारी का सच आया सामने
योगगुरु रामदेव के सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को आखिर बीते दिनों क्या हो गया था। क्यों उन्होंने एम्स में भर्ती कराना पड़ा, ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है और इसका जवाब दिया बालकृष्ण का इलाज करने वाले एम्स ऋषिकेश के निदेशक प्रोफेसर रविकान्त ने। एबीपी गंगा से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि कार्य की अधिकता से आचार्य बालकृष्ण को तकलीफ हो गई थी। 2 दिन तक उनका इलाज किया और अब वो पूरी तरह से फिट हैं। हालांकि कुछ दिनों के आराम की सलाह और कुछ एहतियात बरतने के भी निर्देश आचार्य बालकृष्ण को दिए हैं।
और देखें




























