एक्सप्लोरर
अतीक के करीबी के घर पर चलने लगा बुलडोजर, 10 मिनट बाद ही रोकनी पड़ी कार्रवाई | ABP Ganga
यूपी में माफिया- बाहुबलियों और दूसरे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नेस्तनाबूद के तहत संगम नगरी प्रयागराज में आज भी एक आज भी एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया । इसके तहत माफिया घोषित किए गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के बेहद करीबी और उसके गैंग के सक्रिय सदस्य मोहम्मद असलम उर्फ मंत्री के आलीशान आशियाने को गिराने की कार्रवाई दोपहर करीब सवा बारह बजे शुरू की गई थी। हालांकि इससे जुड़ा मामला हाईकोर्ट में दाखिल होने की वजह से कार्रवाई को 10 मिनट बाद ही रोक दिया गया। तब तक विकास प्राधिकरण के तीन बुलडोजर सिर्फ बाउंड्री वाल ही गिरा सके थे। मकान के बाहरी हिस्से पर जैसे ही बुलडोजर चलने शुरू हुए, तभी कार्रवाई रोक दी गई।
और देखें
























