UP Politics: मुस्लिम-दलित मोर्चे पर Mayawati ने कांग्रेस को घेरा | Baat To Chubhegi
लोकसभा चुनाव में बसपा की भूमिका भी अहम मानी जा रही है... क्योंकि बसपा अभी भी ऐसी स्थिति में है... जो भले ही अपना गेम ना बना पाए...लेकिन दूसरों का समीकरण जरूर बिगाड़ सकती है...इस बीच आज मायावती ने एक बार फिर कांग्रेस पर चुभने वाला हमला बोला... मायावती ने कांग्रेस को दलित और मुस्लिम मोर्चे पर घेरा... ये बात इस वजह से अहम है... क्योंकि निकाय चुनाव में कांग्रेस ने मुस्लिम और दलित मोर्चे पर चौंकाने वाला प्रदर्शन किया था... खासकर पश्चिमी यूपी में कांग्रेस ने कई सीटों पर सपा और बसपा को पीछे छोड़ दिया... इसे इस बात से समझिए कि नगर निगम की लड़ाई में कांग्रेस...शाहजहांपुर और मुरादाबाद में दूसरे नंबर की पार्टी बनी थी...


























