एक्सप्लोरर
Udham Singh Nagar का बंगाली समुदाय अब नहीं कहलाएगा पूर्व पाकिस्तानी !| ABP Ganga Hindi
पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. ऊधमसिंहनगर के बंगाली समुदाय के लोगों के जाति प्रमाण पत्र में पहले पूर्व पाकिस्तानी शब्द का इस्तेमाल किया जाता था, जिसको राज्य सरकार ने हटा दिया है. सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया है. साथ ही, 23 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र के लिए करीब 5300 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन में रखे जाने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी है. आपको बता दें कि धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में 21 प्रस्ताव आए थे, जिसमें से 20 अहम प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगाई है.
और देखें




























