Moradabad: सरकारी अधिकारी के बिगड़े बोल, शिकायतकर्ताओं को दी भद्दी-भद्दी, Video Viral!
मुरादाबाद में सरकारी अधिकारी के बिगड़े बोल सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एसडीएम बिलारी घनश्याम वर्मा शिकायतकर्ताओं को भद्दी-भद्दी गालियां देते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि, तेवर खास गांव के ग्रामीण राशन डीलर की धांधली की शिकायत लेकर एसडीएम आवास पर पहुंचे थे। इसी बीच एसडीएम घनश्याम वर्मा आग बबूला हो गए। फरियादियों को गाली देने लगे। इतना ही नहीं सुरक्षाकर्मियों के साथ SDM हाथ में लाठी लेकर ग्रामीणों को दौड़ाते हुए भी दिखाई दिए। इसी दौरान बिलारी SDM घनश्याम वर्मा का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, इस मामले में जिले के आलाअधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं....


























