एक्सप्लोरर
Annapurna Murti: स्वदेश लौटी मां अन्नपूर्णा की मूर्ति, गन्ना मंत्री Suresh Rana ने PM Modi को दिया क्रेडिट
मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा देश में वापस आ गई है। मामले पर देश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने अपने विचार रखे। मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से यह शुभ घड़ी आई है इस शोभायात्रा में प्रदेश के मंत्रियों की फौज लगेगी और लाखों की तादात में लोग मां की प्रतिमा के दर्शन के लिए सड़कों पर खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं। सुरेश राणा ने कहा कि मां की कृपा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी हुई हैं इसीलिए देश की 80 करोड़ जनता को मुफ्त में अनाज बांटकर माँ के आदेशों का पालन कर रहे है।
और देखें


























