उत्तराखंड में पहली कक्षा से लेकर इंटर की किताब में किए गए कई बदलाव | Uttarakhand News | Pahad Prime
उत्तराखंड की धामी सरकार ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानी एनसीईआरटी के साल 2023-2024 से लागू की नई शिक्षा नीति के दौरन अभी तक विद्यालय में पढाई जाने वाले इतिहास को हटाकर नए सिर से भारतीय संस्कृति के अनुरुप जोड़े गए इतिहास को किताब में शामिल करते हुए लागू कर दिया है. इसमें कक्षा पहली से लेकर इंटर की किताब में कई बदलाव किए गए हैं. देवभूमि उत्तराखंड में किताबो में दूसरी कक्षा में महाभारत काल से लेकर रामायण में उल्लेखित भगवान श्री राम के साथ ऋषि मुनियों, के अलावा महाभारत के पात्रों के जीवन और भारत के सभी धार्मिक स्थल, तीर्थ स्थलों, से लेकर लंका दहन तक के सभी पत्रों की भूमिका को भी पढ़ाया जाएगा.




























