Etah: किडनी निकालने वाले इंटरनेशनल रैकेट का खुलासा, फेसबुक के जरिए बनाने थे शिकार
एटा में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है...जो गरीब लोगों को रुपयों का लालच देकर उनकी किडनी निकाल लेता था....और हैरानी की बात ये है कि, ये गिरोह सोशल नेटवर्किंग साइट के जिरए अपने मंसूबों को अंजाम देता था....फेसबुक के जरिए ये गिरोह अपना विज्ञापन करता था....इस गिरोह के तार एटा के अलावा लखनऊ और विशाखापटनम से जुड़े हैं। लालच देकर गरीबों की किडनी निकालने वाले गैंग पर पुलिस शिकंजा कसते हुए एटा कोतवाली नगर में FIR दर्ज की है....साथ ही किडनी निकालने वाले गैंग के दो आरोपियों अश्वनी उर्फ रॉकी और दीपक उपाध्याय को गिरफ्तार किया है....जबकि, तीन आरोपी फरार हैं....जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लखनऊ और विशाखापटनम भेजी गई हैं.




























